विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचारों में, नीदरलैंड ने अफ़ग़ान महिलाओं और लड़कियों के लिए शरण-सुरक्षा बढ़ाई। प्रदूषण से ब्राज़ील के साओ पाउलो समुदायों के महत्वपूर्ण जल-संसाधनों को ख़तरा, अमेरिका में वीगन आहार रजोनिवृत्ति के दौरान स्वास्थ्य और स्फूर्ति देता है, स्पेन में सुरक्षित नेटवर्क बच्चों को निःशुल्क फ़ोन सेवा देकर परिवारों की सहायता करता है, अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में स्वयंसेवक स्थानीय जलमार्ग की सुरक्षा के 30 वर्ष मना रहे हैं, यूके का नवोन्मेषी उच्च-प्रोटीन वीगन रामेन सुविधाजनक, पौष्टिक भोजन पेश करता है, और न्यूजीलैंड में त्वरित सोच वाली पप्पी अपने संरक्षक को सुबह-सुबह लगी घर की आग से बचाती है। यहाँ एक उपयोगी सुझाव है। क्या आप जानते हैं कि पौधे शारीरिक स्पर्श को महसूस कर उस पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं? इस प्रक्रिया को थिग्मोट्रोपिज़्म कहा जाता है। पौधे सहलाने और हाथ लगाने जैसी भौतिक गतिविधियों पर भी प्रतिक्रिया देते हैं, जिसे थिग्मोमॉर्फोजेनेसिस कहते हैं। इससे पौध-यौगिक एथिलीन का उत्पादन बढ़ता है और इसका बढ़ा स्तर तने की लंबाई में वृद्धि घटाकर पौधे को छोटा और अधिक सघन बनाता है। हवा जैसी प्राकृतिक शक्तियाँ नियमित भौतिक उत्तेजना देती हैं। इसी कारण खुले स्थानों पर उगने वाले पौधों के तने प्रायः अधिक मज़बूत और मोटे होते हैं, जो कठोर मौसम को बेहतर ढंग से सह सकते हैं। इसलिए नए लगाए पेड़ को सहारा देते समय छोटी टेक लगाना बेहतर है, जिससे वह थोड़ा हिल सके क्योंकि हवा में हल्का हलचल करना पेड़ को अपने परिवेश के अनुरूप प्रतिक्रिया देने और मज़बूत तना एवं जड़ प्रणाली विकसित करने के लिए मदद करता है। घर के भीतर उगाए पौधों को हल्के से सहलाना या “गुदगुदाना” एटिओलेशन — अपर्याप्त प्रकाश के कारण होने वाली कमज़ोर, लंबी वृद्धि—को रोकने और तनों को अधिक मज़बूत बनाने में सहायक हो सकता है। इसी तरह, पौधों के पास पंखा रखने से बाहर की हवा जैसा प्रभाव बनता है और अधिक सुदृढ़ तथा स्वस्थ वृद्धि के लिए आवश्यक स्पर्श-उत्तेजना मिलती है।











