खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

अफ़्रीका से प्रेम के साथ, 10 का भाग 4

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
इस एपिसोड में, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई और बांबी बाबा के शिष्यों के बीच सौम्य हास्य और हार्दिक प्रशंसा के साथ बातचीत जारी है।

खैर, वे बड़े लड़के हैं। वे बहुत बड़े हो जाते हैं। (...पूरी तरह प्राकृतिक।) ओह, हाँ। मुझे पता है। स्वाभाविक, स्वाभाविक। मुझे पता है। यह उत्पाद है। वे इसे स्वयं उगाते हैं। वे केला स्वयं उगाते हैं।

क्या आप मुझे सुन सकते हैं? मुझे लगता है कि मेरा जीवन माइक्रोफोन की परीक्षा है। क्या वहां मास्टर के पास माइक्रोफोन है? (कभी-कभी, हाँ।) कभी-कभी। वे क्या इस्तेमाल करते हैं? बैटरी? क्योंकि [यहाव] बिजली नहीं है। या फिर क्या बिजली है? (कभी-कभी हम बैटरी का उपयोग करते हैं।) ओह, हाँ, हाँ। क्या हम किसी तरह का सेल्फ-जेनरेटर या ऐसा कुछ नहीं बना सकते? हम ऐसा कर सकते हैं। (हां। एक समय ऐसा था, हमारे पास वह जनरेटर था।) लेकिन यह परेशानी वाली बात है। यह खराब हो जाता है, और फिर आपको हमेशा इसकी देखभाल करनी पड़ती है। (परेशान करने वाला। बहुत शोर।) बहुत शोर। ओह, ओह, ओह।

ओह, ओह, ओह, यह जल रहा है। इसे बंद कर दीजिए, कृपया इसे बंद कर दीजिए। ऐसा लगता है वह… कोई कीड़ा या कुछ और। इसे भी जल्दी बंद कर दो - जल्दी, जल्दी, जल्दी। (एक कीड़ा उड़ गया;) वह जल गया। (क्या जल रहा है?) (मास्टर, हम आपको देख नहीं सकते।) अपने परमज्ञान चक्षु का प्रयोग करें। अब वे सिर्फ केले देखना चाहते हैं। उन्हें मेरी कोई परवाह नहीं है। अरे, बाप रे। कीड़ों के कारण, इसलिए, यह समस्या है। मुझे कीड़े-मकोड़ों को जलते देखना पसंद नहीं है। यह क्या है? (माफ़ कीजिएगा।) तो हमने केले का उत्सव पहले ही मना लिया था, इसलिए आपके पास पहले से ही सबसे अच्छी तस्वीर बनी। ऊपर और नीचे – आप कर सकते हैं, मेरा मतलब है, कभी-कभी आप लाइट चालू कर सकते हैं। क्या ऊपर वाले कमरे में लाइट है? (मुझे लगता है कि वहां है।) जी? जी हाँ, कृपया। अगर यह चालू हो जाता है, तो शायद हमारे लिए पर्याप्त मात्रा में होगा। या फिर यहाँ भी। बड़ा वाला।

तो, यह मास्टर का पत्र है। ओह, हे भगवान! ...वह जानते है यह मेरे अहंकार के लिए अच्छा है। वह मुझे माफ कर देते हैं। (वह समझ गया।) वह समझते हैं, हूह? उनके लिए कोई समस्या नहीं है। अगर उन्हें यह बात समझ आ जाए तो वे वाकई बहुत ही अद्भुत व्यक्ति हैं। लेकिन मुझे नहीं पता कि उन्हें मेरी किताबें और मेरा सारा सामान वगैरह कैसे मिल जाता है। वह मेरे बारे में सब कुछ जानते हैं। और मैं उनके बारे में कुछ नहीं जानती। यह तो "बहुत बढ़िया" है। मैं उनके बारे में कुछ जानती हूँ- मुझे पता है कि वह पानी पर चल सकते हैं, हवा में सो सकते हैं, और गायब हो सकते हैं। उन्होंने अदृश्य होने की कला और इस तरह की सभी चीजें सीख ली थीं, है ना? मैं भी ऐसा कर सकती हूँ। मैं लकड़ी के एक टुकड़े की मदद से पानी पर चल सकती हूँ, इत्यादि। और मैं कभी-कभी हवा में झूले पर लेट जाती हूँ, सिर्फ झूले पर। और मैं जब भी कहीं जाती हूँ, हमेशा आकाश से ही नीचे उतरती हूँ। मैं बस आसमान से आयी, दरअसल – एयर फ्रांस से। कोई बात नहीं। मैं हमेशा जादुई शक्ति से भरपूर रहती हूँ।

ओह, मास्टर - वे तो हमारे किए गए कार्य के प्रतीक को जानते हैं। वह प्रतीक – पैसा नहीं, बल्कि वह प्रतीकात्मक शक्ति जो यह आपके देश को प्रदान करता है। आपके मास्टर सचमुच विनम्र हैं। मुझे यह विनम्रता सीखनी होगी। मुझे यह बहुत पसंद है क्योंकि मैं सुप्रीम मास्टर हूं। सर्वोच्च के साथ यही समस्या है।

आपके मस्टर सचमुच खूबसूरत हैं। वह बहुत ही सुंदर व्यक्ति होंगे - बहुत पवित्र, बहुत विनम्र - सिवाय तब जब वह आपसे पत्र को 20 बार लिखने और उसे फिर से लिखने के लिए कहते हैं। उस समय आप सोचते हैं, "हिमालय जाना बेहतर रहेगा।" जी हां, जी हां। हम अपने मास्टर के प्रति कितने भी समर्पित क्यों न हों, कभी-कभी डांट सुनना मुश्किल हो जाता है और हम सोचते हैं, "मैं यहां क्या कर रही हूं?" एक ही पत्र को बीस बार दोबारा लिखना – हे भगवान! लेकिन (प्रभु) मिलारेपा को घर को बार-बार बनाने में चार साल लग गए: और इस दौरान उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पत्र लिखना काफी आसान है। आप इसे कंप्यूटर की मदद से करते हैं। वह कितना सुंदर है।

वह कितना सुंदर है। क्या आपने यह उनकी सहमति से लिखा है? यह सब? मास्टर ने बोलकर लिखाया था? (जी हाँ, यही उसका सटीक हुक्म है।) हे, मेरे भगवान! वह कितना विनम्र है! वह स्वयं एक मास्टर हैं। वह किस बारे में बात कर रहे हैं? वह ऐसे बात करते हैं जैसे वह मेरे शिष्य हो। क्या आपको लगता है कि मैं यह सब सहन कर पाऊँगी? (शायद मास्टर लिखते हैं उससे कहीं अधिक जानते हैं।) मुझे इसकी आदत नहीं है। मुझे इस सारी विनम्रता की आदत नहीं है। आप जानते हैं कि मैं किस तरह बात करती हूँ - मैं मजाक करती हूँ, मैं बहुत "रूखा" हूँ। शायद मैं उनकी तुलना में बहुत "कठोर" हूँ। क्या आपको लगता है कि जब मैं वहां पहुंचूंगी तो वह मुझे सहन कर पाएगे? (निश्चित रूप से।) हैं? (करेगे वह।) (निश्चित रूप से।) क्या वह जानते हैं कि मैं किस तरह की व्यक्ति हूँ? मुझे लगता है कि वह बहुत ही सौम्य और गंभीर व्यक्ति हैं। वह हंसते हैं या नहीं? क्या वह हंसते हैं? (जी हां, वह हसते हैं।) क्या वह हसते हैं?

वह बहुत चुटकुले बनाते हैं? (हाँ।) तो फिर, वह ठीक है। अन्यथा, मुझे नहीं पता कि मैं उनसे कैसे बात करनी है। आप देख रहे हैं कि यहाँ चाँद कितना सफेद है? (क्योंकि अब यह यूरोप में है।) हाँ। अफ्रीका में तो काला रंग होता है, है ना? काला सुंदर है। वाह, आप तो बहुत सुंदर पत्र लिखते हैं। यह माँ कौन है? एम्मेरासी, एम्मेरासी जेरानी। ओह, अफ्रीका में आपका नाम काफी लंबा है। हे भगवान, नाम पढ़ने में मुझे आधा घंटा लग जाता है। ओडेरा एम्मेरासी जेरानी नम्पिरी केरामेरा।

यह एक खूबसूरत भाषा है। जब आप बोलते हैं… क्या आप मुझे सुनने के लिए अफ्रीकी भाषा में कुछ बोल सकते हैं? यह बहुत कुरकुरा लगता है। हाँ। अफ़्रीका में नाम बहुत सुंदर होते हैं। (वह सुवानीसी भाषा बोलते हैं, और मैं चिगांडा भाषा बोलता हूँ।) हाँ? आप संवाद नहीं कर सकते। ओह, यह अलग है? (जी हां, वह माटा से आते हैं।) (लेकिन मैं युगांडन में भी बोल सकता हूँ।) मेरा मतलब है, लुगांडा।) हाँ। तो कृपया लुगांडा की भाषा में बोलें। कृपया बोलिए। क्या आप बोल सकते हैं? (...मास्टर चिंग हाई।) आप भी दोहराते हैं। आप लुगांडा में उनसे बात करें। (...चिंग हाई।) क्या...? मुझे "चिंग हाई" समझ में आता है, लेकिन बाकी के बारे में मुझे नहीं पता। तो, "चिंग हाई" में ऐसा क्या खास है?

(हम यह कह रहे हैं कि ज्ञान के उन मास्टरों से प्राप्त इस अत्यंत दुर्लभ आशीर्वाद और कृपा के लिए हम अत्यंत आभारी हैं, जिन्होंने हमें यहां तक ​​पहुंचने और मास्टर चिंग हाई के चरण कमलों की उपस्थिति से धन्य होने में सक्षम बनाया है।) आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपके मास्टर ने आपको बोलने का तरीका बहुत अच्छी तरह सिखाया है। मेरे शिष्य इस तरह से बात नहीं करते। उन्हें नहीं पता कि "चरण कमल" क्या होते हैं। वे कभी इस तरह से बात नहीं करते। जब वे मेरे पास आते हैं, तो वे कभी नहीं कहते, "ओह, हम आपके कमल चरणों मे प्रणाम करते हैं।" वे कहते हैं, "मास्टर, खाना कहाँ है?" "रसोईघर कहाँ है?" और मेरी (वीगन) मिठाइयाँ, मेरे (वीगन) बिस्कुट, मेरा पवित्र (वीगन) प्रसाद – कहाँ हैं? मेरे शिष्यों इसी तरह बात करते हैं। मुझे डर है कि वे अपने कुछ असभ्य व्यवहारों से आपके आश्रम को दूषित कर देंगे। मैं उन्हें कभी [यह] नहीं [सिखाया]।

आपके बोलने का तरीका बहुत सुंदर है। मेरे विचार में बेहतर होगा। हमारी परंपरा को छोड़कर, अधिकांश परंपराएं इसी प्रकार की हैं। वे आपकी तरह बात नहीं करते। वे इस तरह की कविताएँ नहीं लिखते। जब भी आप उन्हें देखें, उन्हें बस खाना चाहिए होता है। जब वे मुझे देखते हैं, तो उन्हें बस खाना चाहिए होता है। उन्हें हवाई अड्डे से (वीगन) खाना चाहिए, और उन्हें यहाँ तक खाना चाहिए, और फिर कल उन्हें फिर से खाना चाहिए।

ओह, आपके बोलने का तरीका कितना सुंदर है। मैंने जिन ज्यादातर अफ्रीकियों से मुलाकात की है, वे इसी तरह बोलते थे। वे कविता की तरह बोलते हैं, और यह मुझे बहुत अच्छा लगता है। मुझे लगता है कि मैं अपने शिष्यों को युगांडा भेजूंगी ताकि वे आपके मास्टर से शिष्टाचार और बोलने का तरीका सीख सकें। (लेकिन अफ्रीका में, हम यह भी सोचते हैं कि हम ताइवान (फ़ोर्मोसा) से उच्च शिष्टाचार सीख रहे होंगे।) ओह, सच में? नहीं। ताइवान (फ़ोर्मोसा) में। हम सिर्फ काम करते हैं। हम शायद आध्यात्मिक जीवन के काव्यात्मक पहलू पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। शायद इसलिए क्योंकि मुझे जो मिशन पूरा करना है, उनके प्रति मैं बहुत अधीर हूं। मैं इसे जल्दी से पूरा करके रिटायर होना चाहती हूँ, युगांडा जाकर आपके मास्टर के बगल में जंगल खोजना चाहती हूँ और अपना समय बिताऊं। और उन्हें संसार के तौर-तरीके सीखने दें। (आपका स्वागत है।) "आपका स्वागत है," हूह?

Photo Caption: ”हम एक हैं! "

फोटो डाउनलोड करें   

और देखें
सभी भाग (4/10)
1
ज्ञान की बातें
2026-02-09
1698 दृष्टिकोण
2
ज्ञान की बातें
2026-02-10
1424 दृष्टिकोण
3
ज्ञान की बातें
2026-02-11
1454 दृष्टिकोण
4
ज्ञान की बातें
2026-02-12
1196 दृष्टिकोण
5
ज्ञान की बातें
2026-02-13
1087 दृष्टिकोण
6
ज्ञान की बातें
2026-02-14
945 दृष्टिकोण
7
ज्ञान की बातें
2026-02-16
564 दृष्टिकोण
8
ज्ञान की बातें
2026-02-17
433 दृष्टिकोण
9
ज्ञान की बातें
2026-02-18
361 दृष्टिकोण
10
ज्ञान की बातें
2026-02-19
27 दृष्टिकोण
और देखें
नवीनतम वीडियो
उल्लेखनीय समाचार
2026-02-19
27 दृष्टिकोण
3:53

No-Pain and Have-Pain Foods, Part 11

1 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2026-02-19
1 दृष्टिकोण
ज्ञान की बातें
2026-02-19
27 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-02-19
31 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-02-18
562 दृष्टिकोण
35:03

उल्लेखनीय समाचार

299 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-02-18
299 दृष्टिकोण
ज्ञान की बातें
2026-02-18
361 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-02-18
712 दृष्टिकोण
2:47
उल्लेखनीय समाचार
2026-02-17
685 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड