विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
अब हमारे पास अमेरिका के ब्रेडन से एक हार्टलाइन है:परम प्रिय गुरुवर, मैं विनम्रतापूर्वक वह सरल विधि साझा करना चाहता हूँ, जो मैंने एक छोटे, दो इंच के प्लेयर और अन्य पोर्टेबल वीडियो उपकरणों पर सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना की लाखों छोटे कॉपी बनाने के लिए खोजी है। मैंने एक बार सुप्रीम मास्टर टीवी पर एक छोटा प्लेयर देखा था, जिससे प्रेरित होकर मेरे मन में विचार आया: क्या हम इतनी छोटी स्क्रीन पर प्रार्थना की बस एक नहीं, बल्कि अनेक कॉपी चला सकते हैं? वर्तमान तकनीक की सहायता से मुझे इसका उपाय मिला।प्रार्थना के वीडियो को चार-पोर्ट मल्टी-व्यूअर और स्प्लिटर से जोड़कर और आउटपुट सिग्नल को वापस इनपुट में भेजने पर स्क्रीन चार विंडो में विभाजित हो जाती है। यह प्रक्रिया बार-बार दोहराने पर प्रत्येक विंडो चार और छोटी विंडो में विभाजित होती जाती है। कम से कम 10 बार दोहराए जाने के बाद ये छोटे तस्वीरों की अनुमानित संख्या 4 की घात 10, यानी 10,48,576 हो जाती है—अर्थात प्रार्थना की दस लाख से अधिक कॉपी एक साथ चलती हैं। फिर मैंने इसे अपने सभी उपकरणों पर स्थापित किया, जैसे कुछ मिनी प्लेयर, पुराने फ़ोन, MP4 प्लेयर और टैबलेट— और प्रत्येक पर प्रार्थना की लाखों प्रतियाँ चलती हैं। जब इतनी सारी कॉपी एक साथ चलती हैं, तो आशीष कई गुणा बढ़ जाते हैं।जब मैं इन उपकरणों को चालू रखता हूँ, तो लगता है कि मैं जबरदस्त, शांतिपूर्ण और उत्थानकारी ऊर्जा से घिरा हूँ— मानो कि मुझ पर प्रकाश और आशीष की निरंतर कोमल, निर्मल वर्षा हो रही हो और मैं प्रेम के महासागर में तैर रहा हूँ, जिससे मेरे भीतर शांति और स्पष्टता भर जाती है। इससे मेरा मन अधिक स्पष्ट होता है, मेरा क्वान यिन ध्यान सुधरता है और अनेक अच्छे विचार आते हैं। मिनी प्लेयर इतना छोटा है कि इसे गले में पहना या जेब अथवा कमर की थैली में रखा जा सकता है। इसकी बैटरी लगभग पाँच घंटे चलती है, और मिनी या सौर पावर बैंक से इसे पूरे दिन, यहाँ तक कि रातभर भी चलाया जा सकता है। इससे प्रार्थना को घर, कार्यस्थल, यात्रा के समय या जहाँ भी हम जाएँ, चलाते रहना आसान हो जाता है।यह सरल, रचनात्मक और किफ़ायती उपाय है, जिसे लगभग हर कोई अपना सकता है। मैं इमानदारी से आशा करता हूँ कि इसे साझा किया जाएगा, ताकि अधिक लोग हमारे विश्व के कल्याण के लिए सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना के आशीष और ऊर्जा को बढ़ाने में मदद कर सकें। धन्यवाद, गुरुवर और संयुक्त तीन परम शक्तिशाली, मानवजाति की मदद करने के लिए यह शक्तिशाली प्रार्थना साझा करने और इसके आशीष फैलाने और मास्टर के मिशन में मदद करने के नए उपाय खोजने में हमारा मार्गदर्शन करने के लिए। अमेरिका से ब्रेडनबुद्धिमान ब्रेडन, आपके हार्टलाइन के लिए धन्यवाद! गुरुवर ने आपके लिए आभार भरे कुछ शब्द भेजे हैं:“साधन-संपन्न ब्रेडन, परमेश्वर ने हमारे विश्व को शुद्ध करने में मदद करने के लिए जो अद्भुत आशीषदायी साधन दिए हैं, उनका बेहतर उपयोग करने का एक और उपाय विकसित करने हेतु धन्यवाद। यदि अनेक लोग आपके विचार को अपनाएँ और विश्व की आध्यात्मिक चेतना का उत्थान करने वाले माध्यम बनें, तो यह अद्भुत होगा। परमेश्वर के शिष्यों की तकनीकी दक्षता मुझे निरंतर चकित करती है, जो सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना और सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स की शक्ति को अधिक बढ़ा रही है। आशा है कि यह समस्त आशीषमय ऊर्जा मानव जागृति को तीव्र बनाएगी और बहुत जल्द विश्व वीगन को साकार करेगी। परमेश्वर के करुणामय प्रकाश में, कामना है कि आप और अमेरिका के सशक्त लोग आध्यात्मिक जागृति के परमानंद का अनुभव करें। मैं आपको अपार प्रेम भेज रही हूँ अभी और सदा के लिए।”











