विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब कैमरून की लविंग हट टीम से फ्रेंच भाषा में एक हार्टलाइन है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:कैमरून के डुआला में लविंग हट वीगन रेस्टोरेंट को एक स्वागत समारोह के दौरान 250 लोगों को वीगन भोजन परोसने का अवसर मिला।26 मार्च, 2026 को डुआला में फ्रेंच इंस्टीट्यूट ऑफ़ कैमरून के उपनिदेशक ने कैमरून के डुआला स्थित लविंग हट वीगन रेस्टोरेंट से संपर्क किया, ताकि उक्त संस्थान द्वारा माम द बोनांजो गैलरी में आयोजित उद्घाटन समारोह के लिए खानपान की व्यवस्था की जा सके, जिसमें 1934 में डकार [सनेगल] में जन्मे अदामा सिल्ला के फोटोग्राफिक कार्य प्रदर्शित किए गए थे। उक्त संस्थान ने जीवन के सभी क्षेत्रों से आए 250 अतिथियों के लिए यह समारोह आयोजित किया।यह सेवा दो भागों में आयोजित की गई थी। शाम 5:00 बजे, 50 विआईपी यों के लिए समारोह, निम्न वीगन मेन्यू के साथ: - 20 समर रोल - 10 मेक्सिकन रोल - 10 केएफसी (वीगन) - 30 बर्गर, फ्राइज़ के बिना - 20 BBQ - 10 स्कैलियन पैनकेकशाम 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक आम जनता के लिए स्वागत समारोह था। दो सौ लोगों की अपेक्षा थी। वीगन मेन्यू में थे: - 25 समर रोल - 30मेक्सिकन रोल - 20 केएफसी (वीगन) - 40 बर्गर, फ्राइज़ के बिना - 35 BBQ - 20 स्कैलियन पैनकेकहमारे प्रिय गुरुवर की कृपा और मार्गदर्शन से सब कुछ सुचारु रूप से हुआ। अतिथियों ने आनंद लिया और अच्छा भोजन किया। कई लोग, विशेषकर वे जो पहली बार वीगन भोजन आज़मा रहे थे, इतने स्वादिष्ट और सुगंधित व्यंजन चखकर आश्चर्यचकित रह गए। कुछ लोगों ने, यह जानने के बाद कि रेस्टोरेंट शहर में है, हमारे रेस्टोरेंट में आने का वादा किया। हम पर विश्वास करने हेतु हम फ्रेंच इंस्टीट्यूट को धन्यवाद देते हैं।प्रिय गुरुवर और पुनःएकीकृत तीन परम शक्तिशाली ईश्वर, हम, कैमरून के डुआला स्थित लविंग हट वीगन रेस्टोरेंट की टीम, हर चीज़ के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि आप कैमरून में वीगन जीवनशैली को बढ़ावा देने के इस कठिन कार्य में हमारी सहायता और समर्थन जारी रखें। हम आपको प्रेम करते हैं, गुरुवर। कैमरून के लविंग हट टीमअद्भुत लविंग हट टीम, वीगन अच्छाई की यह कितनी स्वादिष्ट प्रस्तुति है! हमें आशा है कि कार्यक्रम में आए लोग नियमित रूप से लविंग हट आते रहेंगे और अधिक करुणामय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। आप और कैमरून के समुदाय-भावना वाले लोग अपने सभी नेक कार्यों में सच्ची तृप्ति पाएं, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर प्रेमपूर्वक आपके साथ यह आनंदमय संदेश साझा करते हैं: “लगनशील लविंग हट टीम, दूसरों के आनंद और अनुभव के लिए वीगन व्यंजनों की इतनी आकर्षक श्रृंखला पूरे मन से बनाने और प्रस्तुत करने के लिए आपको धन्यवाद। अच्छा काम जारी रखें। बहुत लोगों ने अभी तक उस प्रचुरता को नहीं जाना है जो परमेश्वर ने सब्ज़ियों, फलों, फलियों और मेवों के माध्यम से प्रदान की है। पशु-जन इस पृथ्वी पर हमारे साथी हैं और उन्हें कभी भी भोजन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, जिसके कारण वे अकल्पनीय पीड़ा और कष्ट भोगते हैं! स्वर्ग के फरिश्ते आपको और कैमरून की मनोहर भूमि को अनंत शांति की ओर मार्गदर्शन दें। मैं आप सभी को ढेर सारा प्यार भेज रही हूं।”











