विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास यूनाइटेड किंगडम के लूसी से एक दिल की बात है, और नीदरलैंड से मीस से डच भाषा में एक दिल की बात है, जिसमें कई भाषाओं में उपशीर्षक उपलब्ध हैं:परम कृपालु, करुणामय, एवं निस्वार्थ गुरुवर, आपको और सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम को वैलेंटाइन्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं। कृतज्ञता और मेरे सारे प्रेम के साथ, सिस्टर लूसी (यूके से)सुप्रीम मास्टर चिंग हाई और सम्पूर्ण सुप्रीम मास्टर टीवी टीम को वैलेंटाइन्स डे की और वीगन दुनिया की शुभकामनाएं। आप दुनिया के लिए जो कुछ भी करते हैं, उन सब के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हार्दिक आभार और कृतज्ञता के साथ, नीदरलैंड से मीसप्रेम से भरे लूसी और मीस, वैलेंटाइन्स डे पर प्रेम का जश्न मनाते हुए यह संदेश लिखने के लिए धन्यवाद। हम भी आपके साथ मिलकर वैलेंटाइन्स डे और हर दिन के लिए हमारे प्रिय गुरुवर को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं, जो हमारे दिलों में सबसे अधिक प्रिय हैं। स्वर्गों की शाश्वत कृपा आप पर और आपके अपने अपने देशों, परिष्कृत यूनाइटेड किंगडम और आकर्षक नीदरलैंड्स पर बनी रहे, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम।साथ में, गुरुवर आप दोनों के लिए यह विचारशील जवाब भेजतें है: "प्रेमपूर्ण लूसी और मीस, आप दोनों को ढेर सारा प्यार और इस वैलेंटाइन्स डे में याद करने के लिए धन्यवाद। यह कितना अद्भुत होगा यदि इस दिन की भावना, इस प्रेम की भावना को, आज और हमेशा के लिए हमारे ग्रह के सभी हिस्सों में सभी के साथ साँझा किया जा सके और इसमें हमारे प्यारे पशु मित्र भी शामिल हो सके। इन प्यारे सह-निवासियों के प्रति भी अतिरिक्त स्नेह व्यक्त करें, जो आपसे बिना शर्त प्यार करते हैं। आप और यूनाइटेड किंगडम और नीदरलैंड के सभी नेक लोग सच्चे प्रेम के दिव्य आनंद को सदा के लिए अनुभव करते रहें। मैं आप दोनों को मेरे दिल में गले लगाती हूँ!”











