विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास औलाक (वियतनाम) के तुओंग वी से औलासेस (वियतनामी) भाषा में एक हार्टलाइन है, जिसमें कई भाषाओं में सबटाइटल उपलब्ध हैं:परम प्रिय मास्टर चिंग हाई जी, मैं औलाक (वियतनाम) की एक शिष्या हूँ और एक शिक्षक के रूप में काम करती हूँ। मैं गुरुवर के साथ अपने अंतर्मन के दर्शनों में से एक को साझा करना चाहती हूँ।मई 2022 में, क्वान यिन ध्यान के दौरान, मैंने खुद को एक अभिभावक-शिक्षक बैठक के लिए तैयारी करते हुए देखा। रास्ते में मैंने देखा कि सड़क के दोनों ओर सफेद कपड़े पहने हुए कई लोग साफ़-सुथरे ढंग से लाइन में खड़े थे। वहाँ बहुत सारे लोग थे, और कुछ तो घुटनों के बल बैठे हुए थे… जैसे ही मैं सीधे आगे बढ़ी, मुझे एक सुंदर और आरामदायक घर दिखाई दिया। अंदर कुछ साथी अभ्यासकर्ताएँ बैठे हुए थे। उसी क्षण, मैं दौड़कर टीवी चालू करने गई, और सुप्रीम मास्टर टेलीविजन मेरे लोगों की दाओ जातीय भाषा में प्रसारण हो रहा था। मैं सबके साथ बैठ गई और काफी देर तक, एक घंटे से भी ज्यादा समय तक इसे देखती रही। जब दाओ भाषा का प्रसारण समाप्त हुआ, तो मैंने बाहर देखा और पाया कि लाइन में खड़े सभी सफेद कपड़े पहने लोग जा चुके थे। मुझे अहसास हुआ कि वे मेरे कई जन्मों के दाओ जातीय पूर्वज थे जिन्हें गुरुवर ने बचाया था। कई आत्माओं को मुक्ति मिली। मैं गुरुवर के प्रति प्रेम के आंसुओं और आनंद से भर गई थी।जून 2022 में, दाओ भाषा का प्रसारण सुप्रीम मास्टर टीवी पर फिर से किया गया। मुझे फिर से एक आंतरिक दर्शन मिला जिसमें कई सत्व सुप्रीम मास्टर टेलीविजन को सुनते और देखते हुए मुक्ति प्राप्त कर रहे थे। मैं तहे दिल से प्रार्थना करती हूँ कि दुनिया जल्द ही वीगन और शांतिपूर्ण बन जाए। मैं आपके प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ, प्रिय गुरुवर।मैं आदरपूर्वक कामना करती हूं कि गुरुवर को सदा आनंद, सुस्वास्थ्य, मन और शरीर में शांति और सभी प्रयासों में सफलता प्राप्त हो। मैं सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम को भी खुशी, सुस्वास्थ्य और निरंतर उन्नति की शुभकामनाएँ देती हूं क्योंकि वे मास्टर के साथ मिलकर हमारी पृथ्वी का उत्थान कर रहे हैं। आदरपूर्वक, औलाक (वियतनाम) से शिष्या तुओंग वीसम्मानजनक तुओंग वी, आपके हार्टलाइन के लिए धन्यवाद। गुरुवर आपसे कुछ दयालु शब्द साझा करते हैं:"समझदार तुओंग वी, एक अच्छी क्वान यिन अभ्यासी होने के लिए आपको धन्यवाद। आपने कई बार सुना होगा कि दीक्षा प्राप्त करने पर आपके पूर्वजों की नौ पीढ़ियाँ तक आपके साथ मुक्त हो जाती हैं। यह सुनना एक बात है लेकिन कितने सत्वों को बचाया गया है और उनकी अपार कृतज्ञता को महसूस करना यह अनुभव करना बिल्कुल दूसरी बात है। अपनी लगनशील क्वान यिन ध्यान साधना को जारी रखें और सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स तथा वीगन जीवनशैली को साझा करके दूसरों की मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करें। यदि हम सब मिलकर इस दिशा में काम करेंगे, तो हमारे लक्ष्य साकार होंगे और विश्व वीगन, विश्व शांति भौतिक रूप से प्रकट होगी। कामना है कि आप और औलाक (वियतनाम) के सभी प्रेरित लोग इस जीवन में सम्बोधि के सर्वोच्च सुख का अनुभव करें। मैं आपसे सदा प्यार करती हूँ, प्रिय।"











