विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास यूक्रेन (यूरेन) की ओक्साना से यूक्रेनी (यूरेनी) भाषा में एक दिल की बात है, जिसमें कई भाषाओं में उपशीर्षक हैं:प्यारे सुप्रीम मास्टर टीवी टीम और प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी, मैं 13 अगस्त की रात को अनुभव किए गए एक आंतरिक दर्शन को साझा करना चाहती हूँ।उस सपने में, मैं और मेरे पिताजी यूक्रेन (यूरेन) में एक खूबसूरत पारंपरिक ऑर्थोडॉक्स चर्च की ओर चल रहे थे। मैंने इसकी तस्वीर लेना शुरू किया, लेकिन अचानक दूर क्षितिज पर एक भयंकर तूफान आ गया। काले-भूरे बादल छा गए, बिजली की तेज कड़क और इतनी गड़गड़ाहट हुई कि पूरा आकाश कांप उठा। दुनिया पूरी तरह से अंधेरी हो गई, और बिजली ने हर चीज को इस तरह से रोशन कर दिया जैसा मैंने पहले कभी नहीं देखा था। इस अंधकार के बीच अचानक सूर्य की रोशनी पड़ी। जब मैं वीडियो बना रही थी, तभी तूफान के बीच इंद्रधनुष दिखाई दिए - आकाश में चमकते हुए एकदम गोल इंद्रधनुष। बिजली की हर चमक सीधे इन इंद्रधनुषी वृत्तों पर पड़ती थी, जिससे वे स्पंदित होकर कई गुना बढ़ जाते थे। हमारे ऊपर, पृथ्वी के चारों ओर एक विशाल चमकता हुआ गोला या ढाल बन गया। इस ढाल पर इंद्रधनुषी वृत्त दिखाई दिए, लेकिन फिर इसके कुछ हिस्से अदृश्य हथौड़ों से प्रहार किए जाने की तरह टूटने लगे, जिससे वातावरण में छेद हो गए।जब सुरक्षा कवच टूटा, तो सब कुछ पल भर में बदल गया। पूरी दुनिया में एक भयानक तूफ़ान आया — जमा देने वाली हवाएं, बर्फ, हिमपात, बारिश, गरज और हर तरह का मौसम एक साथ देखने को मिला। मेरे आसपास के लोग चीखने -चिल्लाने लगे और भागने लगे क्योंकि तूफान पलक झपकते ही हमारी ओर तेजी से बढ़ रहा था। कई लोग ठंड से जम गए और तुरंत मर गए।भयभीत होकर, मैं लगातार पवित्र नामों का जाप करती रही, सर्वशक्तिमान ईश्वर और गुरुवर से प्रार्थना करती रही। जब तूफान हम तक पहुंचा, तो मेरे पिताजी और मैं दिव्य प्रकाश की कवच से सुरक्षित थे। कुछ अन्य लोगों को भी वही दैवीय सुरक्षा प्राप्त थी, और कोई भी चीज हमें छू नहीं सकी। हम में से इस प्रकाश द्वारा संरक्षित लोग एकत्र हुए और एक दूसरे आयाम में चले गए, जैसे पुरानी दुनिया ध्वस्त हो गई थी। यह नया आयाम गर्मजोशी भरा, धूप से भरा, शांतिपूर्ण था और ऐसा लग रहा था जैसे कोई स्वर्ग धीरे-धीरे स्थिर हो रहा हो।लेकिन मुझे मेरे भाई की बहुत चिंता थी, जो पूरी तरह से वीगन नहीं था और न ही शीलों का पालन करता था। मुझे पता था कि गुरुवर ने उनकी रक्षा की थी, इसलिए मैं उन्हें खोजने निकल पड़ी। मैंने पुराने जमे हुए संसार में वापस जाने का द्वार खोला, और लाशों और बर्फ के बीच से बिना किसी चोट के चलते हुए आगे बढ़ी। मैंने ठंड से विकृत हो चुके प्राणियों को देखा, जो जीवित तो थे लेकिन अब इंसान नहीं रहे, हालांकि वे मुझे देख नहीं सकते थे। अंततः मुझे ठंड से कांपते हुए बचे हुए लोगों से घिरी हुई गुरुवर की एक पत्थर की मूर्ति मिली। मेरा भाई वहां था। मैंने उससे कहा कि वह केवल गुरुवर की कृपा से ही जीवित बचा है। मैं उन्हें और जितने लोगों को हो सके, ले आई। मैंने उनसे आग्रह किया कि वे पुनः एकीकृत तीन सबसे शक्तिशाली से प्रार्थना और पश्चाताप करें। पुनएकीकृत तीन सबसे शक्तिशाली ईश्वर का संरक्षण और प्रेम वास्तव में असीम है। धन्यवाद। यूक्रेन (यूरेन) की ओक्सानासाहसी ओक्साना, आपकी आंतरिक दृष्टि के वर्णन ने हमें भावुक कर दिया है। गुरुवर इस भौतिक जगत में आत्माओं को बचाने के लिए कई वर्षों से अथाह परिश्रम कर रहे हैं। देर-सवेर, बदलाव अवश्य आएगा, और जो लोग दिव्य और शांतिपूर्ण मार्ग का अनुसरण करेंगे, वे उन लोगों से भिन्न संसार में होंगे जिन्होंने इसे अस्वीकार कर किया है। आइए हम एक वीगन ग्रह की दिशा में लगन से काम करना जारी रखें, जहां सभी आत्माएं सद्भाव से एक साथ रह सकें! और, कामना है कि आप और साहसी यूक्रेन (यूरेन) स्वर्गों की महिमामयी देखरेख में रहें और समृद्ध हों, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर आपको यह स्नेहपूर्ण जवाब भेजतें है: "निष्ठावान ओक्साना, अपने नोट साझा करने के लिए धन्यवाद, जो सुखद और दुखद अनुभवों के मिश्रित दर्शन को व्यक्त करता है, और यदी इंसानों केदिलों में ज्यादा बदलाव न आए, सच्ची कार्यवायी और तेजी के साथ, तो यह सच में घटित होगा! आपने अपने अंतर्दृष्टि में जो देखा है, वही कारण है कि हम सभी हमारे ग्रह को एक शांतिपूर्ण, वीगन अस्तित्व की ओर ले जाने में पूरी कोशिश कर रहे हैं। अब जब हमारे पास पुनएकीकृत तीन सबसे शक्तिशाली ईश्वर मौजूद हैं, तो इस दुनिया में बहुत सारी सकारात्मक ऊर्जा आ रही है! हम ध्यान साधना, काम, और वीगन संदेश फैलाने का कार्य जारी रख सकते हैं ताकि हमारा सपना सच हो सके, अधिक परिवर्तनकारी, करुणामयी, सकरात्मक ऊर्जा के साथ। प्रार्थना करें कि इसमें बहुत देरी न हो! कामना है कि स्वर्ग आपको और दृढ़ यूक्रेनी (युरेनी) लोगों को प्रतिदिन अधिक आशीर्वाद दें, और एक सच्ची स्थायी शांती शीघ्र ही आ जाए! इस चुनौतीपूर्ण काल में मैं आपको ढेर सारा प्यार भेज रही हूँ!”











