विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास ताइवान, जिसे फ़ोर्मोसा भी कहा जाता है, के त्ज़ु-लिन से मंदारिन चीनी भाषा में एक दिल की बात है, जिसमें कई भाषाओं में उपशीर्षक हैं:प्रिय गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, 2024 की क्रिसमस ईव पर, मैंने टौफेन स्पोर्ट्स पार्क क्रिसमस मेले में हमारे केंद्र के कार्यक्रम, "मोबाइल फोन पर सुप्रीम मास्टर टीवी ऐप डाउनलोड करें और इसे परिवार और दोस्तों के साथ साझा करें" की फिल्मांकन में भाग लिया था।हमारे बूथ पर चल रहे सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स से निकलने वाली सुनहरी-सफेद रोशनी बेहद चकाचौंध करने वाली थी। साल के अंत में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड के बावजूद, बिल्कुल भी ठंड महसूस नहीं हुई। वातावरण सौम्य गरमाहट से भरा हुआ था। हमारे साथी दीक्षितों ने लोगों को सुप्रीम मास्टर टीवी ऐप डाउनलोड करने का तरीका विस्तार से समझाया और मेहमानों को हमारे कार्यक्रम देखने के लिए आमंत्रित किया। सभी मेहमान बहुत ध्यान से सुन रहे थे और देख रहे थे।जब मैंने अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना शुरू किया, तो बाजार का कान फाड़ देने वाला संगीत और शोर अचानक गायब हो गया। ऐसा लग रहा था मानो मैं समाधि की अवस्था में हूँ, एक शांत समय और स्थान में हूँ। मुझे अचानक एहसास हुआ कि यह सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स का शक्तिशाली प्रभाव था। पता चला कि सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स कोलाहल को दूर कर सकता है और किसी को भी तुरंत समाधि की अवस्था में पहुंचा सकता है।जब मैं मेहमानों को "वीगन बनो, हरियाली बढ़ओ, ग्रह को बचाओ, लिखे हुए पर्यावरण-मैत्री बैग बांट रही थी, तो एक युवक ने अपने साथी से कहा, "देखा? मैंने तुमसे वीगन बनने के लिए कहा था ना!!" कुछ मेहमानों ने बताया कि वे भी वीगन हैं। हमारे बातचीत के दौरान सभी लोग बहुत खुश और ग्रहणशील थे।घर लौटने के बाद, मैंने क्वान यिन पर ध्यान किया और आंतरिक दृष्टि में मैंने हमारे स्टॉल के पास से बहुत लंबे-लंबे विशालकाय-सत्वों को गुजरते हुए देखा। मैं बस उन विशालकाय-सत्वों की कमर तक ही पहुँचत सकती थी। पता चला है कि सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स का शक्तिशाली प्रभाव लोगों की मूल स्थिति को भी ऊपर उठा सकता है और बहाल कर सकता है। यह कितना कमाल का है!!हम शिष्य-जन, गुरुवर और उनके द्वारा पृथ्वी को उपहार स्वरूप दिए गए सुप्रीम मास्टर टीवी के प्रति अत्यंत आभारी हैं। गुरुवर के मार्गदर्शन में, हम बेशक जल्द ही पृथ्वी को वीगन दुनिया में बदल देंगे। मैं इमानदारी से गुरुवर की सुरक्षा और सुस्वास्थ्य की कामना करती हूं। आदर के साथ, ताइवान (फ़ोर्मोसा) से शिष्या त्ज़ु-लिनप्रफुल्लित त्ज़ु-लिन, यह खबर सुनकर बहुत खुशी हुई कि आपके कार्यक्रम पर सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स का प्रचार बहुत सफल रहा, और सभी लोग गुरुवर के असीम प्रेम और परम शक्तिशाली त्रित्व की कृपा से धन्य हुए। आपकी रिपोर्ट के लिए धन्यवाद। कामना है कि आप और खुले दिल वाले ताइवानी (फोर्मोसन) लोग करुणापूर्ण एवं आनंदमय वीगन जीवन का आनंद लें। दिव्य कृपा में, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, हम खुशी-खुशी आपके लिए गुरुवर की प्रतिक्रिया साझा करते हैं: “शाबाश, त्ज़ु-लिन और टीम! मुझे आपकी आध्यात्मिक उन्नति देखकर खुशी हूई, और उस लगनशील टीमवर्क से भी खुशी हुई, जो इस तरह के आयोजनों में सहभागिता के जरिए इस अपार आशीर्वाद शक्ति को लगातार साझा कर रहा है, जो कई भाग्यशाली आगंतुकों को आकर्षित करते हैं। आप सभी को प्यार। कामना है कि आप, आपके मेहनती भाई-बहन, और योग्य ताइवान (फ़ोर्मोसा) को अपने सच्चे ईश्वर-स्वरूप को जानने और हमेशा दिव्य प्रकाश में रहने का आशीर्वाद प्राप्त हो। मेरे सारे प्रेम के साथ, दूर से ही मैं सामुहिक रूप से आपको गले लगाती हूँ।"











