विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास मंगोलिया के त्सोलमोन से मंगोलियाई भाषा में एक दिल की बात है, जिसमें कई भाषाओं में सबटाइटल उपलब्ध हैं:नमस्कार। मैं आदरणीय सुप्रीम मास्टर टीवी की शानदार टीम के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करती हूं।मैं सुप्रीम मास्टर टीवी टीम की बहुत आभारी हूँ और खुश हूं कि वे लोगों को शिक्षित और जागरूक करने, मानवीय दया के सुंदर उदाहरण साँझा करने, सभी जीवित प्राणियों के प्रति प्रेम और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर रहने के बारे में उज्ज्वल और प्रेरणादायक समाचार और जानकारी फैलाने, हमारी धरती पर शांति बनाए रखने और समयोचित रूप से और तेजी से गुरुवर की शिक्षाओं के प्रसारण और प्रसार के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। परमेश्वर की कृपा, आपके समर्पण, कड़ी मेहनत और दया के फलस्वरूप, कामना है कि आप सभी, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम के सदस्यों का कार्य सदा फलदायी हो और यह हमारी सुंदर पृथ्वी को स्वर्ग में परिवर्तित करे।मैं मेरे गुरुवर के महान प्रेम के उदाहरण के रूप में अपनी आंतरिक दृष्टि को साँझा करना चाहूंगी। जनवरी 2012 में, जब मैं दीक्षा की तैयारी शुरू कर रही थी, तब मुझे वही सपना आया, और वह बहुत स्पष्ट था, जो रात में हर दो घंटे में फिर से आता था। आधी रात को मैं एक महिला के साथ हवाई जहाज में यात्रा कर रही थी, जो मेरा हाथ पकड़कर मुझे आगे ले जा रही थी। उस महिला ने मुझे बताया कि वह चार अन्य महिलाओं के साथ हवाई यात्रा करेगीं। फिर, मैं जाग गई और उस समय दीक्षा प्राप्त कर चुकी मेरे बहनों से मैंने उन चार महिलाओं के बारे में बात की। मैंने अपनी दोनों बेटियों और हमारी मां के बारे में सोचा, लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा था कि दूसरी कौन थी। लेकिन मेरी सबसे बड़ी बेटी को 2013 की शरद ऋतु में दीक्षा मिली थी, जब मुझे दीक्षा मिली थी, और मेरी सबसे छोटी बेटी को 2014 के वसंत में दीक्षा मिली थी। और फिर मेरी सबसे बड़ी बेटी ने दो बेटियों को जन्म दिया। मेरी दो पोतियों ने 7 और 10 साल की उम्र में स्वेच्छा से वीगन बनने का फैसला किया, और एक साल की तैयारी के बाद वे अर्ध-दीक्षित बन गईं हैं।हमारे प्रिय गुरुवर के महान प्रेम और करुणा का वर्णन करने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं। हम आपके प्रति इतने आभारी हैं कि आपके पवित्र प्रेम और करुणा के प्रकाश में हम सदा प्रसन्न, चिंतामुक्त, स्वस्थ और आनंदित रहते हैं। परम सम्बुद्ध गुरुवर, कामना है कि आप शांति और स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहें, और सभी जीवों को बचाने, उन्हें दुखों से मुक्त करने और हमारी पृथ्वी को स्वर्गिय लोक तक ले जाने का आपका महान लक्ष्य अवश्य साकार हो। मैं आपसे असीम प्रेम करती हूँ। मंगोलिया से त्सोलमोनसौम्य त्सोलमोन, आपके स्नेहपूर्ण संदेश और गुरुवर एवं सुप्रीम मास्टर टीवी टीम के लिए आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। कामना है कि संरक्षक मंगोलियाई लोग शीघ्र ही जागृत हो जाएँ और वे पाएँ कि यह दुनिया एक शांतिपूर्ण स्वर्ग बन चुकी है, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, कृपया गुरुवर के जवाब का आनंद लें: "धन्य त्सोलमोन, आपकी दिल की बात पढ़कर मुझे खुशी हुई। आप कितने भाग्यशाली हैं कि आपको ये आंतरिक दर्शन प्राप्त हुए और फिर आपने अपने प्रियजनों को क्वान यिन परम-घर लौटने के दिव्य मार्ग में दीक्षा प्राप्त करते हुए देखकर इन्हें साकार होते हुए पाया। आपका परिवार धन्य है कि आप सब एक साथ आध्यात्मिक मार्ग पर चल सकते हैं। कामना है कि कि सदाचारी मंगोलिया सदा शक्ति और समृद्धि से धन्य रहे। मैं आपको और आपके नेक परिवार को ढेर सारा प्यार भेज रही हूं।"











