विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास ब्राज़ील के मनुएला की ओर से पुर्तगाली भाषा में एक दिल की बात है, जिसमें कई भाषाओं में उपशीर्षक हैं:प्रिय सुप्रीम मास्टर टीवी टीम और परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी, यद्यपि शब्द कभी भी गुरुवर के प्रति मेरी गहरी कृतज्ञता व्यक्त नहीं कर सकते, लेकिन मैं विनम्रतापूर्वक अपनी आत्मा की गहराइयों से गुरुवर को लिखी एक कविता अर्पित करती हूँ।हे पवित्र प्रभु हे, पवित्रों में भी परम पवित्र! समस्त सृष्टि के अनमोल प्रभु, समस्त सत्वों के प्रिय प्रभु, आपका प्रेम समझ से परे है, और यह आकार में अनंत है इस संसार के लिए अत्यंत सौम्य है फिर भी अविनाशी है आपका प्रेम का सागर बिना किसी भेद के सभी को समेटता है आपका प्रेम, सभी को बिना शर्त प्रेम करने से खुद को रोक नहीं पाता मैं आपके चरणों में समा जाती हूँ और प्राप्त करती हूँ आपके अथाह, अकल्पनीय, सर्व-सांत्वनादायक, आत्मा-उपचारात्मक, निचले मन का विनाशक, आत्मा को मुक्त करने वाले, आत्मा को शुद्ध करने वाले, जीवन के स्रोत, अधर्म के विनाशक आपको मैं प्रेम करती हूँ, आप पर ही विश्वास करती हूँ आनंद से मैं आपकी ही हूँ, आपको जितना भी धन्यवाद दूँ वह पर्याप्त नहीं, हे गुरुवर आपके आलिंगन में मैं सदा शांति और प्रेम से विश्राम करती हूँ।सुप्रीम मास्टर चिंग हाई का मिशन जल्द ही पूरा हो सके। पृथ्वी और इसके सभी सह-निवासियों को मुक्ति मिले और वे सदा के लिए (अल्टिमेट मास्टर) परम गुरुवर के निःशर्त प्रेम में ओतप्रोत रहें। हे गुरुवर, मैं आपको अपने पूरे दिल से प्यार करती हूँ। ब्राज़ील से आपकी शिष्या, मनुएलादयालु मनुएला, आपकी भावपूर्ण कविता ने हममें उत्थानकारी भावनाओं का एक संगीतमय अनुभव जगाया है। हम पृथ्वी पर गुरुवर की उपस्थिति और उनके द्वारा असंख्य सत्वों को जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति दिलाने के लिए सर्वशक्तिमान ईश्वर को कृतज्ञता से नमन करते हैं। सूर्य की किरणों से भरपूर आशीर्वाद आप पर और ब्राजील के प्यारे लोगों पर तेजी से चमकता रहे, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर अपनी खुशी साँझा करते हैं: "दयालु मनुएला, इतनी भक्ति से लेखे गए इस सुंदर लिखित कला-कृति साझा करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हम सभी प्रेम के सार से उत्पन्न हुए हैं; हमें बस यह जानने की जरूरत है कि इस प्रेम को अपने भीतर कैसे खोजें। हमारे दिव्य परम पिता हमें कभी नहीं छोड़ते, इसलिए परिस्थितियाँ कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, परमेश्वर की व्यवस्थाओं पर विश्वास रखें। कामना है कि आप और ब्राजील की शांतिपूर्ण भूमि सदा सुरक्षित रहें। आपको बहुत बहुत प्यार। अपनी लगनशील क्वान यिन ध्यान साधना और सदाचारी जीवनशैली के ज़रिए परमेश्वर-प्रेम को साझा करते रहने के लिए आपको धन्यवाद।”











