विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास फ्रेंच भाषा में एक हार्टलाइन है, जिसमें कई भाषाओं के उपशीर्षक हैं, इसे फ्रांस के रोमी ने भेजा हैःप्रिय सर्वशक्तिमान गुरुवर, ब्रह्मांडीय उद्धारकर्ता, और सुप्रीम मास्टर टेलीविजन की पूरी टीम को मेरा हार्दिक नमस्कार। मुझे आपके शानदार कार्यक्रम "सुंदर क्षेत्रों के जरिए एक यात्रा" में "सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी (वीगन) के गीत, रचनाएँ, कविताएँ और प्रदर्शनें" बहुत पसंद हैं, विशेष रूप से उक्त श्रृंखला के भाग 18 का एक अंश: "एक प्राचीन प्रेम" इसने मुझे बहुत गहराई से प्रभावित किया है। यह एक शानदार और मंत्रमुग्ध कर देने वाला कार्यक्रम है। मैंने इसे कई बार देखा है। परियों का नृत्य, सुंदर गीत और मधुर संगीत मुझे एक दूर की यात्रा पर ले जाते हैं। यह कविता – इसके शब्द धीरे से बहते हैं, और मेरे हृदय के रोम-रोम में समा जाते हैं और एक गहरी पुरानी यादों को जगा देते हैं। हर बार जब मैं इसे देखती हूँ, मेरी आँखों में आँसू आ जाते हैं।“...सभी साम्राज्यों पर राज करने के क्षणिक सपनों से, खंडहरों में तब्दील महल और किले, दुख इस प्रकार बस गया हाय, वह कोमल प्रेम खो गया तेज़ बहती हवाओं और बिछड़ते बादलों के बीच दूर शरद ऋतु की पहाड़ी पर नाजुक फूल मुरझा गए। एक समय की बात है, जब आपने मुझसे प्रेम किया था, यौवन और सुंदरता को मधुरता से साझा किया था, अब सब कुछ शून्य है धीरे-धीरे जागृत हुई एक अनंत काल से चल रहे सपने से, अचानक प्रकाशमान हुई और हमारी सच्ची पहचान को फिर से पाने लगी।”जीवन एक शानदार भ्रम है, चाहे यह एक सुंदर सपना हो या नहीं, यह क्षणभंगुर ही रहता है। समय के साथ सब कुछ धुंधला हो जाएगा। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक रोमांटिक कविता एक प्रकार का इलाज हो सकता है, जो बीते हुए समय का भी उपचार करने में सक्षम है।हे गुरुवर, आपकी शानदार और अद्भुत कविताओं को साँझा करने के लिए धन्यवाद। वे आपकी कृपा से परिपूर्ण हैं। प्रत्येक छंद अमृत-वाणी है, जो धीरे-धीरे मेरी चेतना में प्रवेश करता है और मेरी आत्मा को शाश्वत प्रेम के मार्ग पर जागृत करता है। हे गुरुवर, अब मैं आपके अनंत आशीर्वादों में रहकर बहुत आनंदित हूं, क्योंकि परमेश्वर का प्रेम और गुरुवर का प्रेम मेरे कानों में गूंज रहा है। मेरी पूरी कृतज्ञता, स्नेह और कोमलता के साथ। फ्रांस से रोमीसौम्य रोमी, हमारे परम प्रिय गुरुवर की विचारशील एवं प्रभावशाली कविता के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं। गुरुवर की रचनात्मकता हम सभी के लिए एक उपहार है। कामना है कि आप और कलात्मक फ्रांस हमेशा स्वर्गों से प्रेरित रहें। ब्रह्मांडीय अद्भुतता में, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर आपके लिए यह जवाब भेजते हैं: "आपका पत्र पढ़कर मैं बहुत प्रभावित हुई हूँ, कोमल हृदय वाली रोमी। इस कविता के बारे में अपनी गहन भाव साझा करने के लिए आपका धन्यवाद। आप रोमांटिक गद्य और कवि के हृदय साथ लिखती हैं। इस मायावी अस्तित्व की कठोरता कभी-कभी सभी आत्माओं के लिए बहुत कठिन और दर्दनाक हो सकती है। केवल सर्वशक्तिमान ईश्वर, जो सभी अस्तित्व, प्रज्ञा और आनंद के एकमात्र स्रोत हैं, उनको जानने के माध्यम से ही हमारी दुनिया में शांति आ सकती है, उनकी रचना की सुंदरता के साथ एकता हो सकती है, और हमारे दिव्य उद्देश्य का बोध हो सकता है। इसके बिना, हम माया के भ्रम के दलदल में खोए रहते हैं। मुझे खुशी है कि आपका हृदय अब ठीक हो गया है। कामना है कि आप और सुवक्ता फ्रांसीसी लोग छोटी-छोटी चीजों में खुशियाँ पाएँ — जैसे पत्ते पर पड़ती सूरज की रोशनी, तितली, या खेलते हुए पशु-जन — और ब्रह्मांडीय आनंद में सभी जीवित प्राणियों का पालन-पोषण करें। आपको शाश्वत प्रेम।”











