खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचार प्रसारण – ६ नवंबर २०२६
अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प ने बताया कि यूक्रेन (यूरेन) के ओलेश्की शहर से लगभग ८०० लोगों को निकाला गया, जो खेरसॉन क्षेत्र में है। यह निकासी २७ अक्टूबर से १ नवंबर तक चले मानवीय युद्धविराम के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सहायता भी पहुँचाई गई और इस अभियान में सहयोग के लिए रूस और यूक्रेन (यूरेन) की सराहना की (RBC-Ukraine)
अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने २ नवंबर को बताया कि अमेरिका १० से ११ नवंबर को अबू धाबी [संयुक्त अरब अमीरात] में यूक्रेन (यूरेन) और रूस के बीच कार्यस्तरीय वार्ता में मध्यस्थता करेगा। वार्ता में युद्धोत्तर सुरक्षा, शत्रुता कम करने, मानवीय प्रयासों और शांति की दिशा में अगले कदमों पर ध्यान दिए जाने की अपेक्षा है। श्री विटकॉफ ने ब्रसेल्स [बेल्जियम] में अमेरिकी वार्ताकारों और फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ तथा नाटो [उत्तर अटलांटिक संधि संगठन] के प्रतिनिधियों की एक अलग बैठक की भी घोषणा की, इसमें यूक्रेन (यूरेन) की सुरक्षा गारंटियों, यूरोप की युद्धोत्तर सुरक्षा और यूक्रेन (यूरेन) के पुनर्निर्माण में सहायता पर चर्चा होगी (Fox News)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने २ नवंबर को कहा कि उस दिन तेल की कीमतें १० अमेरिकी डॉलर गिरीं। उन्होंने इसे इतिहास की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट बताया और आगे भी गिरावट का अनुमान जताया (Fox News)
राष्ट्रपति ट्रम्प ने २ नवंबर को कहा कि उन्हें ईरान पर सैन्य हमले फिर शुरू करने की जल्दी नहीं है, इस बीच, अमेरिका और ईरान सीधी वार्ता का मार्ग प्रशस्त करने के लिए ३ दिनों के विश्वास-निर्माण उपायों के कतरी प्रस्ताव पर विचार कर रहे थे (Fox News)
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे. . वेंस ने डी २ नवंबर को कहा कि ईरान के साथ वार्ता में प्रगति हुई है और वे तथा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प समझौता होने को लेकर आशावान हैं, हालाँकि श्री ट्रम्प के पास अब भी सैन्य विकल्प हैं। श्री वेंस ने कहा कि अमेरिका ने वार्ता की कोई समयसीमा तय नहीं की है और वह ईरान से ऐसी दृढ़, सत्यापन योग्य प्रतिबद्धता चाहता है कि वह अपना परमाणु कार्यक्रम दोबारा खड़ा नहीं करेगा (Fox News)
अमेरिका के साथ युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से कतरी मध्यस्थों के साथ वार्ता के बाद ईरानी वार्ताकार १ नवंबर को दोहा [कतर] से रवाना हुए। वार्ता की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने २ नवंबर को बताया कि एक मसौदा प्रस्ताव विचार के लिए साँझा किया जा रहा है और अगली बैठक संभव है (New York Post)
ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन कार्यालय ने बताया कि १ नवंबर को ओमान के तट के पास एक अज्ञात प्रक्षेप्य जहाज़ से टकराया, जिससे उनके दाहिने हिस्से में छेद हो गया। जहाज़ और चालक दल सुरक्षित थे तथा पर्यावरण को कोई नुकसान होने की सूचना नहीं मिली (Fox News)
अमेरिकी अधिकारियों ने २ नवंबर को बताया कि अमेरिका ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में ईरान के केश्म द्वीप पर सीमित हमले किए। एक अधिकारी ने इन हमलों को अमेरिकी सैन्य संसाधनों के विरुद्ध ईरानी बलों द्वारा सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के इस्तेमाल के जवाब में की गई रक्षात्मक कार्रवाई बताया (Reuters)
३१ अक्टूबर को ज़्यूरिख और बासेल [स्विट्ज़रलैंड] में कई सौ लोग विरोध प्रदर्शनों में शामिल हुए, ये फ्रांस और यूरोप के अन्य हिस्सों में युवाओं के प्रदर्शनों की तरह थे। ज़्यूरिख में कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक ब्यारिकेड और एक कार में आग लगा दी, पुलिस ने बताया कि उन पर आतिशबाज़ी, बोतलों और पत्थरों से हमले के बाद उन्होंने पानी की बौछारों, आँसू गैस और रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया। बासेल में कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा अवरोधकों में आग लगाने के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया (SWI swissinfo.ch)
१ नवंबर को यूरोपीय संघ ने संघ के बाहर से सीधे यूरोपीय संघ के उपभोक्ताओं को भेजे जाने वाले पार्सलों में प्रत्येक प्रकार की वस्तु पर २ यूरो का प्रसंस्करण शुल्क लागू किया, चाहे पार्सल का मूल्य कुछ भी हो। यूरोपीय संघ का कहना है कि नया शुल्क कम कीमत वाले सामान की बढ़ती खेपों के प्रसंस्करण की लागत पूरी करने में मदद करेगा, इनमें से अधिकांश चीन से आती हैं (Channel News Asia)
कम से कम ७ यूरोपीय देशों के खुदरा विक्रेताओं ने २ नवंबर को शीतलन प्रणालियाँ खराब होने की सूचना दी, कुछ सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेटरों और फ्रीज़रों में तापमान५० डिग्री सेल्सियस (१२२ डिग्री फ़ारेनहाइट) तक पहुँच गया। कई खुदरा विक्रेताओं ने साइबर हमलों की पुष्टि की और प्रभावित दुकानों ने ठंडे तथा जमे हुए खाद्य पदार्थों की बिक्री रोक दी (The Guardian)
ब्रिटेन की गृह मंत्री शबाना महमूद ने २ नवंबर को घोषणा की कि अधिकांश विदेशी कामगारों को ब्रिटेन में स्थायी निवास के लिए आवेदन करने से पहले १० वर्ष प्रतीक्षा करनी होगी। वर्तमान में यह प्रतीक्षा अवधि ५ वर्ष है। नए नियम २०२७ में लागू होने हैं और देश में पहले से मौजूद उन कामगारों पर भी लागू होंगे, जिन्हें अभी स्थायी निवास नहीं मिला है (Al Jazeera)
ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने चाकू से होने वाले अपराधों को रोकने के लिए २ नवंबर को अपना “No Place for Knives” अभियान शुरू किया। यह अभियान प्रायोगिक तौर पर लंदन [ब्रिटेन] के वेस्टमिंस्टर और क्रॉयडन के कुछ हिस्सों तथा बर्मिंघम [ब्रिटेन] के कुछ हिस्सों में चलाया जाएगा। परिवहन के पड़ावों और सोशल मीडिया पर विज्ञापन पुलिस की बढ़ी हुई सक्रियता को उजागर करेंगे, जिसमें अतिरिक्त पैदल गश्त और वास्तविक समय में चेहरे की पहचान की तकनीक शामिल हैं। यह अभियान एक दशक में चाकू से होने वाले अपराधों को आधा करने के सरकार के लक्ष्य का हिस्सा है (Gov.uk)
४,४२,९०६ अमेरिकी वयस्कों के एक अध्ययन में पाया गया कि भांग का सेवन हृदयवाहिका रोग और मस्तिष्काघात की अधिक आशंका से जुड़ा था। महीने में १ से ५ दिन भांग का सेवन करने वालों में हृदयवाहिका रोग की आशंका २३% और मस्तिष्काघात की आशंका ४०% अधिक थी (Medical Xpress)
याकिमा काउंटी [अमेरिका] के एक निवासी की संक्रमित दुधारू गोवंश-जनों के संपर्क में आने के बाद H5N1 पक्षी फ्लू से मृत्यु हो गई। यह इस वर्ष अमेरिका में पक्षी फ्लू से पहली मृत्यु है। काउंटी ने १ नवंबर तक मनुष्यों में संक्रमण के ३ मामले बताए, जबकि ३० अक्टूबर तक दुधारू गोवंश-जनों के ३९ झुंडों में संक्रमण की पुष्टि हुई (New York Post, Yakima County Health District, Washington State Department of Agriculture)
वरिष्ठ परामर्शदाता चिकित्सक डॉ. आनंद विजेविक्रमा ने श्रीलंका के कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी उतरने के साथ लेप्टोस्पायरोसिस [संक्रमित पशु-जनों के मूत्र से दूषित पानी के ज़रिए फैलने वाला जीवाणु संक्रमण], हेपेटाइटिस ए, टाइफाइड और डेंगू सहित कई बीमारियों के जोखिम की चेतावनी दी है। उन्होंने बाढ़ के पानी से बचने, उबला हुआ या उचित रूप से शुद्ध किया गया पानी पीने, समुचित स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने और व्यक्तिगत साफ़-सफ़ाई का ध्यान रखने पर ज़ोर दिया (Daily Mirror Sri Lanka)
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम [यूनेप] के समन्वय से अंतरराष्ट्रीय हिममंडल जलवायु पहल [ICCI] द्वारा तैयार ८० वैज्ञानिकों की रिपोर्ट “Overshoot and the Cryosphere: Averting Global Meltdown” ने चेताया है कि पृथ्वी की सतह के औसत तापमान में वृद्धि जलवायु परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय पेरिस समझौते के १.५ डिग्री सेल्सियस के लक्ष्य से अधिक होने पर हिमनदों, समुद्री बर्फ़ और स्थायी रूप से जमी भूमि को सदियों तक रहने वाली या अपरिवर्तनीय क्षति हो सकती है। बढ़ते तापमान के साथ इससे महासागरीय परिसंचरण, समुद्र स्तर, जल सुरक्षा और विश्वभर के समुदायों पर खतरा उत्पन्न होगा (The Guardian)
२ नवंबर को कई ज्वालामुखियों में विस्फोटक गतिविधि दिखाई दी, जिसके कारण विमानन के लिए राख संबंधी परामर्श जारी किए गए। इंडोनेशिया के इबू और क्राकाताउ, ग्वाटेमाला के फुएगो तथा कोलंबिया के पुरासे से उठे राख के गुबार १,८०० से ५,५०० मीटर की ऊँचाई तक पहुँचे (Volcanoes & Earthquakes)
बाली [इंडोनेशिया] की पुलिस ने २ लापता लोगों की तलाश तेज़ कर दी, १ नवंबर को रात लगभग ११ बजे पेलागा इको पार्क में भूस्खलन से विलासितापूर्ण शिविर संरचनाएँ [शिविर में ठहरने की आलीशान सुविधाएँ] नदी में बह गई थीं। २ नवंबर को दुर्गम भूभाग, बढ़ते जलस्तर और फिर भूस्खलन के जोखिम के बावजूद १२० से अधिक कर्मी बचाव प्रयासों में शामिल हुए (Antara)
न्यूज़ीलैंड की खाद्य-प्रौद्योगिकी कंपनी एंडफूड्स ने सिंगापुर की पेशेवर रसोइयों के लिए एंडफूड्स व्हिप नामक वीगन फेंटने वाली क्रीम पेश की है, जो किण्वित काली मूँग से बनी है। इसे ताड़ के तेल, हाइड्रोजनीकृत वसा या कृत्रिम सामग्रियों के बिना बनाया जाता है (The Plant Base)
स्वीडन की फर्नीचर विक्रेता IKEA ने हाल ही में Plant Based News से पुष्टि की कि उसका सिनेमन बन सॉफ्ट सर्व वीगन है, इसे मलाईदार बनावट देने के लिए बाकला का इस्तेमाल किया जाता है। यह मौसमी मिष्ठान स्वीडन, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क और नॉर्वे सहित चुनिंदा यूरोपीय देशों में उपलब्ध है (Plant Based News, Vegconomist, Watson, IKEA Denmark, DinSide, Leadersnet)
अमेरिका की खाद्य-प्रौद्योगिकी कंपनी BMC Ingredients को किण्वन से बने अपने वीगन कवकीय प्रोटीन घटक Rhiza के लिए भारतीय नियामकीय स्वीकृति मिली है। प्रोटीन और रेशे से भरपूर इस घटक के भारत में २०२७ में व्यावसायिक रूप से उपलब्ध होने की अपेक्षा है (The Plant Base)
इंग्लैंड [ब्रिटेन] में सहायक श्वान-जन स्टॉर्म ने अपने मानव साथी गैरी डोनली के सीढ़ियों से गिरकर बेहोश होने पर उनकी बधिर पत्नी को सचेत करके उनकी जान बचाई। गैरी के जबड़े के पुनर्निर्माण की शल्यचिकित्सा हुई, वे २४ दिन अस्पताल में रहे और अब घर पर हैं (Good News Network)
दक्षिण कोरिया सेवानिवृत्त सरकारी कामकाजी श्वान-जनों को गोद लेने वाले परिवार दिलाने के लिए वित्तीय और पशुचिकित्सा सहायता बढ़ा रहा है, इसमें रियायती देखभाल, भोजन पर अनुदान और चिकित्सा सहायता शामिल हैं। साथ ही पुनर्वास और आजीवन देखभाल के लिए सेवानिवृत्ति केंद्र की योजना भी बनाई जा रही है (The Korea Times)
औलकी (वियतनामी) वितरण चालक त्रान नगोक तू को व्यापक प्रशंसा मिली। स्वयं आर्थिक कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद उन्होंने १ नवंबर को बुओन मा थुओत [औलक (वियतनाम)] में मिले हुए लगभग १,५१५ अमेरिकी डॉलर एक महिला को उनकी शादी से पहले लौटा दिए (Tuổi Trẻ)
आज का प्रेरक उद्धरण: “जब आप ईश्वर से कोई उपहार माँगें, तो आभारी रहें यदि वे हीरे, मोती या धन-संपत्ति नहीं, बल्कि सच्चे, खरे मित्रों का प्रेम भेजें।” - हेलेन स्टाइनर राइस, अमेरिकी लेखिका और कवयित्री (AZ Quotes)
हर्था लुंड के मृत्यु-समीप अनुभव पर इस ३-भाग वाली शृंखला के पिछले भाग १ और २ में हर्था ने बताया था कि कठिन बचपन के दौरान उन्हें अश्व-जनों के साथ आश्रय मिला और वे ईश्वर से बातें करने लगीं। वयस्क होने पर वे वर्षों तक लगातार दर्द से जूझती रहीं और अंततः हृदय के आसपास तेज़ दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती हुईं। उस अस्पताल प्रवास के दौरान उन्हें अपने शरीर से बाहर निकलना, श्वेत और सुनहरे प्रकाश की एक नलिका से एकाकार होना और यह समझना याद है कि पृथ्वी पर उनके रहने का अभी भी एक उद्देश्य था। उन्होंने ईश्वर से वादा किया कि स्वस्थ होने के लिए जो भी करना पड़ेगा, वे करेंगी। जब वे अपने शरीर में लौटीं, तब भी गंभीर रूप से बीमार थीं और सोना सीखना उनके स्वस्थ होने की दिशा में पहला कदम बना।
इस तीसरे और अंतिम भाग में हर्था बताती हैं कि उन्होंने अपने शरीर की देखभाल कैसे की, दैनिक जीवन में आनंद और शांति कैसे पाई तथा दूसरों को स्वस्थ होने में मदद देने के लिए अश्व-जनों के साथ काम कैसे शुरू किया। प्रचलित चिकित्सा के साथ हर्था ने एक्यूपंक्चर भी आज़माया और एक प्राकृतिक चिकित्सक की सहायता ली, जो जड़ी-बूटियों और होम्योपैथी का उपयोग करते थे। उन्होंने दैहिक अनुभव पद्धति भी आज़माई, जो इस बात पर केंद्रित है कि शरीर में तनाव और आघात कैसे महसूस होते हैं। मार्गदर्शन के लिए ईश्वर के साथ अपने संबंध पर भरोसा करते हुए उन्हें अपने घर के सबसे निकटवर्ती कस्बे में सहयोग मिला और दूरस्थ माध्यम से कुछ परामर्श भी मिला। स्वस्थ होने की उनकी यात्रा के लगभग ३ या ४ वर्ष बाद वे अधिक स्वस्थ महसूस करने लगीं और उनकी सेहत में सुधार होता रहा। और अब, जब मेरी आयु ६० के शुरुआती वर्षों में है, मैं अपने ४० के अंतिम वर्षों की तुलना में कहीं बेहतर महसूस करती हूँ। तो मैं न केवल अपनी पहले की स्थिति में ही लौटी; मैं उस गड्ढे से खुद को बाहर निकाल लाई और अपने शरीर को फिर से स्वस्थ रखने का एक ऐसा तरीका विकसित किया, जिसका अनुभव शायद मुझे अपने जीवन में पहले कभी नहीं हुआ था, क्योंकि मैं पहले अपने दर्द का उचित उपचार नहीं कर पाई थी। हर्था अपने चिकित्सकों की देखभाल की सराहना करती थीं। मृत्यु-समीप अनुभव के बाद वे उनकी देखभाल को अपने स्वस्थ होने की प्रक्रिया का एक हिस्सा मानने लगीं। उनकी अपनी भी भूमिका थी: स्वस्थ होने में स्वयं की मदद के लिए रोज़ कदम उठाना।
मैं चाहती थी - जब तक मेरी मृत्यु नहीं हुई और मैं वापस नहीं आई - मैं चाहती थी कि कोई दूसरा मेरे लिए यह करे। हर्था अब ईश्वर के साथ निरंतर चलने वाले संवाद का वर्णन करती हैं। हर सुबह वे एक भक्तिपूर्ण आराधना करती हैं, जिसका पालन वे लगभग ४० वर्षों से काफ़ी नियमित रूप से कर रही हैं। वे ईश्वर के साथ अपने संवाद में पूरी तरह उपस्थित रहने का प्रयास करती हैं और जब भी मन भटकता है, अपना ध्यान वापस ले आती हैं। कभी-कभी वे अपने अनुभव किए हुए सबसे गहरे प्रेम को याद करके और उस अनुभूति से फिर जुड़कर शुरुआत करती हैं। हर्था बताती हैं कि अतीत के किसी आघात की याद से उनका शरीर इस तरह प्रतिक्रिया कर सकता है, जैसे वह खतरा फिर सामने हो। वे पाती हैं कि प्रेम की यादें भी शारीरिक अनुभूति वापस ला सकती हैं। जब वे प्रकाश की नलिका में हुए अपने अनुभव को फिर सुनाती हैं, तो उन्हें उस समय का प्रेम और एकत्व महसूस होता है। वे कहती हैं कि उस स्मृति में लौटने से उन्हें वर्तमान में उन भावनाओं से फिर जुड़ने में मदद मिलती है। स्वस्थ होने की उनकी यात्रा ने अपने शरीर के प्रति उनका दृष्टिकोण बदल दिया।
वर्षों तक उन्हें पृथ्वी पर अपने अस्तित्व को स्वीकारने में कठिनाई हुई थी और दर्द होने पर भी वे खुद को काम करते रहने के लिए मजबूर करती थीं। और वास्तव में मेरे भीतर का एक हिस्सा बेहद अहंकारी था, क्योंकि मैं कहती थी, “ईश्वर, मैं यहाँ क्यों हूँ?” और मैं अपने शरीर का उपयोग बस अपना सिर तकिए से मेज़ तक ले जाने के लिए करना चाहती थी। कोई आश्चर्य नहीं कि मेरा शरीर बीमार पड़ गया। […] मैं इसके साथ बहुत कठोर थी। हर्था ने फोर हॉर्सेज़ फ़ॉर होलनेस की स्थापना की। अश्व-सहयोगी गेस्टाल्ट मार्गदर्शन के माध्यम से वे अपने अश्व-जनों के साथ मिलकर दूसरों को आघात का सामना करने और स्वयं स्वस्थ होने की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करती हैं। वे कहती हैं कि अब उन्हें अपने दैनिक जीवन और काम, दोनों में ऐसा आनंद और शांति महसूस होती है, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। हर्था दूसरों को अभी से अपने स्वस्थ होने की यात्रा शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
मैं बहुत भाग्यशाली थी कि मुझे लौटने का अवसर मिला। मुझे प्रेम मिला होता, मुझे स्वीकार किया गया होता और मैं बहुत अच्छी जगह पर होती, लेकिन अपने अस्तित्व का उद्देश्य पूरा नहीं कर पाती। हम सभी यहाँ कोई ऐसा कार्य करने आए हैं, जो हमें करना है। हमें सचमुच कुछ विशेष करना है, कुछ लोगों से प्रेम करना है और कुछ लोगों की सेवा करनी है, लेकिन ऐसा करने के लिए हम सभी के लिए सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण है अपने भीतर समग्रता को साकार करना। मेरा मतलब है, हमारे जीवन के प्राथमिक दायित्व के रूप में इससे अधिक महत्वपूर्ण कुछ नहीं कि हम अपने आसपास उपलब्ध हर चीज़ और जीवन से मिले सभी साधनों का उपयोग स्वयं को स्वस्थ करने और समग्रता को साकार करने में करें। और वहाँ से हममें से हर कोई आगे बढ़कर समग्रता की क्रांति का हिस्सा बनेगा। अब मेरा उद्देश्य एक-एक हृदय में समग्रता की क्रांति की चिंगारी जगाना है और इसी तरह हम बाहरी दुनिया को वैसा बनाएँगे, जैसा हम अपने सपनों में देखते हैं। (She Owns Success TV YouTube channel - Thank you)
अधिक तारीखें देखें
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें